छत्तीसगढ़

CG – शिक्षिका की मिली अधजली लाश : घर से निकलने के 2 घंटे बाद हो गई मौत, इलाके फैली सनसनी, हत्या या फिर…..जांच में जुटी पुलिस…..

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक महिला की अधजली लाश मिली है। लाश शिक्षिका की बताई जा रही है। शिक्षिका की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

मामला रिहायशी इलाके में स्थित साईं मंदिर का है। रिहायशी इलाके में मौजूद साईं मंदिर के झाड़ियों में मिली है। महिला की लाश अधजली थी। महिला की लाश मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी।

मृतका महिला की पहचान शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है। जो गरियाबंद सिविल लाइन वार्ड की रहने वाली थी। वह माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ थी। शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी है। शिक्षिका घर से स्कूटी लेकर निकली थीं। लेकिन कुछ घंटे बाद उसकी लाश मिली है।

जांच में जुटी पुलिस

महिला की लाश को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह हत्या है या आत्महत्या अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही।

Related Articles

Back to top button