CG – इनके शुभ हांथों से छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के नववर्ष कैलेंडर का हुआ विमोचन पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के नव वर्ष कैलेंडर 2026 का विमोचन विगत 27 दिसंबर को उप संचालक कृषि बिलासपुर पी डी हथेश्वर एवं सहायक संचालक कृषि अनिल शुक्ला के हाथों संपन्न हुआ जिसमें टेबल कैलेंडर और वॉल कैलेंडर का विमोचन किया गया। जिला कार्यकारिणी की तरफ से उप संचालक कृषि और सहायक संचालक कृषि का स्वागत किया गया व नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री ने समस्त कृषि अधिकारियों और जिले के समस्त कृषकों को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये कैलेंडर शासकीय कर्मचारियों के साथ सभी कृषकों के लिए अपने कार्य के समुचित नियोजन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री, जिला सलाहकार एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मस्तूरी ए के आहिरे, जिला सलाहकार पुरुषोत्तम राठौर, सी पी महिलाने, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप रात्रे, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज खांडेकर, तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष असित तिर्की, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष कलेश्वर बंजारे, जिला प्रबंध समिति सदस्य विजेंद्र कुमार सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




