CG – जिस बकरे को रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा, उसी को खा गए 400 लोग…फिर जो हुआ….. गांव में मचा हड़कंप…..

सरगुजा। जिले में रेबिज संक्रमित कुत्ते के काटे गए बकरे की बलि दे दी और उस मांस को गांव के लगभग 400 ग्रामीणों ने खा लिया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने गांंव में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।
यह पूरा मामला सरगंवा गांव का है। इस गांव के 400 में हड़कंप मच हुआ है, क्योंकि उन्हें खाने में रेबिज संक्रमित कुत्ते की ओर से काटे गए बकरे का मांस परोस दिया गया। ऐसे में अब ग्रामीणों को रैबिज फैलने का डर सताने लगा है। मामले की जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को लगी तो तुरंत कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गांव निकाली पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान 12 से 15 बकरे की बली दी गई। इसके बाद बली के बकरे के मांस का बंटवारा कर दिया गया, जिसे गांव के लगभग 400 लोगों ने खाया। वहीं अब खबर है कि जिन बकरों की बली दी गई है उनमें से एक बकरे को रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैला तो हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरपंच नारायण प्रसाद और उप सरपंच कृष्ण सिंह ने गांव के नान्हू राजवाड़े से बकरा खरीदा था। उनमें से एक बकरे को रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था, जिसकी बलि चढ़ाकर मांस को बांट दिया गया। वहीं अब मांस को खाने के बाद ग्रामीणों को रेबिज फैलने का डर सता रहा है।
इधर सरपंच और उप सरपंच ने गांव में हड़कंप मचने के बाद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। रेबिज संक्रमित कुत्ते की ओर से काटे गए बकरे का मांस खाने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में 31 दिसंबर को कैंप लगाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



