छत्तीसगढ़

CG – सरपंच निकला दरिंदा! घर में अकेली थी महिला, तभी घुस आया और की ये घटिया हरकत, चीख-पुकार सुन पूरे गांव में मच गई अफरा-तफरी……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के सरपंच पर यह आरोप लगाया गया है। घटना से आहत पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। यहां गांव के सरपंच ने घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने भी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सुलौनी गांव में रहने वाली पीड़िता ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो अपने घर में अकेली सो रही थी, तभी गांव का सरपंच धनेश साहू वहां आ पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ के साथ हश्लील हरकत भी की। छेड़छाड़ की शिकार हुई महिला चिखते-चिल्लाते हुए जब घर से बाहर आई, तो लोग वहां पहुंचे और उन्होंने सरपंच को वहां से भागते हुए देखा।

इतना ही नहीं छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला ने घर में जहर खा लिया। इसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। इधर पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button