छत्तीसगढ़
CG Promotion ब्रेकिंग : इस विभाग के अधिकारियों को मिली पदोन्नति, देखिए पूरी लिस्ट….

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग ने तीन सहायक भौमिकी विदों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदोन्नत किया है। इस नई पदस्थापना के तहत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 में स्थानांतरित किया गया है।
पदोन्नत अधिकारियों में पूर्णानंद वर्मा, परमानंद खूंटे और नरेंद्र कुमार निषाद शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। परमानंद खूंटे को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर, जबकि नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।
देखिये आदेश




