Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – स्कूल परिसर में काले जादू का खेल : पेड़ के नीचे बच्चे की फोटो रखकर की गई ये क्रिया, ग्रामीणों में दहशत का माहौल……

कवर्धा। जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां पिपरिया थाना क्षेत्र के गुढ़ा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि सामने आई है। स्कूल परिसर में एक पेड़ के नीचे एक बच्चे की फोटो रखकर तांत्रिक क्रिया की गई है। बताया जा रहा कि इस बच्चे की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने जब पेड़ के नीचे बच्चे की फोटो और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री देखी तो इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। फोटो में दिख रहे बच्चे की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। परिजनों ने बच्चे की याद में मंदिर बनाकर मृत बच्चे का फोटो लगाया था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की फोटो को मंदिर से उतारकर स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र कर रहे थे। यह बच्चा पाठक परिवार का है।

स्कूल जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्कूल प्रबंधन ने पेड़ के नीचे से सभी सामान को उठाकर फेंक दिया है।

Related Articles

Back to top button