Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG:बेमेतरा जिले के चार शिक्षकों का महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से लोकभवन में हुआ सम्मान

राज्यपाल

सँजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा:7000885784

बेमेतरा:दिव्यांगजनों के शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के अंतर्गत दिनांक 27 जनवरी को रायपुर स्थित लोकभवन, सिविल लाइन में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामहिम रमेन डेका, राज्यपाल — छत्तीसगढ़ के करकमलों द्वारा दिव्यांग महिलाओं की सफलता की कहानी” (ब्रेल पुस्तक) छत्तीसगढ़ के वीर” (ब्रेल पुस्तक) दृष्टिबाधित बच्चों के लिए तैयार की गई 3100 + से अधिक ऑडियो बुक्स” का विधिवत विमोचन किया गया इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका सुश्री के. शारदा , शास.पूर्व मा शाला खेदामरा दुर्ग ने की।यह विचार के साथ कि दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षा को सरल और सुलभ बनाया जाए 25 अक्टूबर 2024 से इस कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई इन ऑडियो बुक्स में कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक के सभी विषय, प्रतियोगी परीक्षाओं सरगुजिया कहानियां, छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में सामान्य ज्ञान, हल्बी,पंजाबी, छत्तीसगढ़ी मे साथ ही दिव्यांगजनों हेतु सहायता संसाधन,महिला सशक्तिकरण,दिव्यांग एवं महिलाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं
से संबंधित उपयोगी प्लेलिस्ट भी शामिल हैं, जिससे दृष्टिबाधित विद्यार्थी एक ही प्लेटफॉर्म पर संपूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई इस महान अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से 30 शिक्षको ने अपनी आवाज दी इसी कड़ी में बेमेतरा जिले से 04 शिक्षिकाएं शामिल हुए जिसमे शास. पूर्व माध्य. शाला मटका से मंजू साहू द्वारा कक्षा छठवीं विषय कौशल बोध एवं जिज्ञासा के संपूर्ण चैप्टर का ऑडियो, ज्योति बनाफ़र शास.पूर्व मा शाला मटका के द्वारा कक्षा नवमी सामाजिक विज्ञान के सम्पूर्ण पाठ समसामयिक घटनाक्रम तथा खुशहाल जीवन कैसे जिये का ऑडियो शासकीय प्राथमिक शाला अकोला से प्रधानपाठक स हिम कल्याणी सिन्हा ने कक्षा 6 छठवी विषय – हिन्दी मल्हार के संपूर्ण पाठ तथा शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रतिभाशाली महिलाओं की सफ़लता की कहानी का ऑडियो आगे की कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला केंवतरा से सहायक शिक्षक वर्षा जैन द्वारा कक्षा -9 विषय हिन्दी के सम्पूर्ण पाठ तथा सफल महिलाओं की कहानी का ऑडियो अपनी आवाज़ में वर्ल्ड ऑडियो बुक में दिया गया सामूहिक प्रयास आज इस ऑडियो बुक में 3100+ऑडियो का संकलन हो चुका है।इस ऑडियो बुक यूट्यूब चैनल में सारे प्लेलिस्ट उपलब्ध है।यह संपूर्ण कार्य सेवा भावना और स्वैच्छिक सहभागिता के आधार पर किया गया राज्यपाल ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले शिक्षकों का सम्मान लोक भवन के कॉन्फ्रेंस हाल में किया। तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय पहल बताया।इस अवसर पर बेमेतरा जिलाशिक्षाधिकारी एल चतुर्वेदी बेमेतरा विकासखंड शिक्षा धिकारी कामिनी महिलांगे साजा विकासखंडशिक्षाधिकारी नीलेश चन्द्रवंशी समग्र शिक्षा से डीएमसी राजकुमार वर्मा तथा बीआरआरसी बेमेतरा राजेन्द्र साहू तथा बीआरआरसी साजा खोमलाल साहू जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बेमेतरा से प्राचार्य जे के घृतलाहरे तथा मीडिया प्रभारी व्याख्याता डाइट थलज साहू द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Related Articles

Back to top button