Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – लोक भवन में बस्तर का प्रतिनिधित्व किया…

लोक भवन में बस्तर का प्रतिनिधित्व किया

जगदलपुर। लोक भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्यपाल महामहिम रमन डेका, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 लोगों में से बस्तर जिला से दो लोगों को चयनित कर आमंत्रित किया गया था। 26 जनवरी 2026 को स्वागत समारोह एट होम में संध्या 6:00 बजे लोक भवन में स्वागत समारोह जिनमें बस्तर जिला से विधु शेखर झा को पर्यावरण योद्धा के रूप में पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

विधु शेखर झा विकासखंड तोकापाल में शिक्षक के कार्य करते हुए शेष समय में सामाजिक कार्य से जुड़े हुए अनेक कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है ।वर्तमान समय में वे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पर्यावरण उप समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए पर्यावरण संबंधी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। जगदलपुर नगर निगम में लंबे समय से स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी अपने साथियों के साथ स्वच्छता के क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही अन्य अनेक समाज हित के कार्य भी समय-समय पर करते रहते हैं

विधु शेखर झा के साथ शहीदों के निकटतम परिजन के रूप में श्रीमती दयमती सेठिया भी आमंत्रित थी। नोडल अधिकारी के रूप में बस्तर बीआरसी अजंबर कोर्राम सहयोगी पिंकी सेठिया भी साथ थे।

विधु शेखर झा एवं श्रीमती दयमती सेठिया को इसके लिए निकटतम परिजन एवं शुभचिंतकों समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों के द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button