Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का एक्शन, 9 दुकानें की गई सील, सप्लाई चेन का भी हुआ भंडाफोड़…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोगो पेपर और हुक्का सामाग्री के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए लाखों रुपए के रोलिंग पेपर जब्त किया है। वहीं COTPA एक्ट के तहत 9 दुकानों को सील कर दिया गया है।

दरअसल, पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (IPS) के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस ने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए एक बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने उन दुकानों और ठेलों पर कार्रवाई की है, जो नशे के सामान बेच रहे थे।

पुलिस ने जब जांच शुरु की तो उन्हें पता चला कि शहर में कई दुकान और ठेले ऐसे हैं, जो कि सूखा नशा जैसे गांजा पीने के लिए गोगो और रोलिंग पेपर बेच रहे हैं। पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ते हुए 2 लाख रुपए के रोलिंग पेपर जब्त किए हैं। रोलिंग पेपर का स्तेमाल जॉइंट बनाने के लिए किया जाता है।

वहीं टीम ने शैक्षिक संस्थानों के सामने और सार्वजनिक स्थानों में नशे के अवैध सामान बेचने वाले 9 दुकानों को सील कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहा पुलिस आयुक्त (उरला) पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने COTPA एक्ट के उल्लंघन पर यह बड़ी कार्रवाई की है।

इसी के साथ ही टीम ने जब्त रोलिंग पेपर और हुक्का फ्लेवर की खेप आखिर कहां से आ रही है। इसका भी फंडाफोड़ किया है। पूछताछ में कई थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं, जो शहर के अंदर इन सामाग्रियों की अवैध खेप पहुंचा रहे थे। जल्द ही पुलिस अब उन थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button