Budget 2026: बजट में लखपति दीदी कार्यक्रम को लेकर सरकार का बड़ा एलान, जानें अब महिलाओं को मिलेंगे क्या फायदे…

डेस्क : आज बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ा एलान किया। सरकार की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना को और विस्तार देने की घोषणा की गई है, जिससे देशभर की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सालाना आय को बढ़ाना है।
बजट में ये साफ किया गया कि लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत अब महिलाओं को सिर्फ प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि उनके उत्पादों को बेचने के लिए देशभर में और अधिक रिटेल आउटलेट भी खोले जाएंगे। इससे महिलाओं को बाजार से जोड़ने, स्थायी आय के साधन बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सरकार का यह कदम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए नए अवसर खोलेगा
क्या है लखपति दीदी योजना?
अब जान लेते हैं कि आखिर ये योजना है क्या ? तो आपको बता दें कि लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
उपलब्ध कराया जा रहा इतना लोन
इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को 5 लाख तक का ब्याजमुक्त लोन उपलब्ध कराया जा रहा है सरकार स्कीम के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर ब्याज सब्सिडी देती है, जिससे लाभार्थियों पर वास्तविक ब्याज का बोझ नहीं पड़ता है।



