विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर धमतरी वनमंडल में जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित…

धमतरी…
विश्व आर्द्रभूमि (वेटलैंड) दिवस के अवसर पर धमतरी वनमंडल द्वारा वन परिक्षेत्र धमतरी अंतर्गत ग्राम विश्वामपुर रामटेकारी, ददलली (अ) एवं वन परिक्षेत्र केरेगांव अंतर्गत फूटहामुड़ा, नागरी एवं सांकरा के आसपास के ग्रामों में जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम धमतरी वनमंडलाधिकारी श्री जयकृष्ण के निर्देशन में तथा संयुक्त वनमंडलाधिकारी श्री मनोज विश्वकर्मा एवं श्री जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक धमतरी, वन परिक्षेत्राधिकारी धमतरी, केरेगांव एवं नागरी, सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी, वन अमला एवं ग्राम वन प्रबंधन समितियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत फूटहामुड़ा, विश्वामपुर रामटेकारी, ददलली (अ) एवं मटियाबाहरा फॉरेस्ट क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान (श्रमदान) किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं वन कर्मियों ने मिलकर नदी, नाला, तालाब एवं जलाशयों को स्वच्छ रखने, वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण, वनों में आग न लगाने तथा आर्द्रभूमि को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
ग्राम आमली में वेटलैंड दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें आर्द्रभूमि के महत्व, संरक्षण एवं सतत उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, वन प्रबंधन समिति के सदस्यों, महिला स्व-सहायता समूहों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।