छत्तीसगढ़

CG – क्लासरूम बना अखाड़ा : नाबालिग छात्रों ने सरेआम लहराया चाकू, तीन हिरासत में…..

रायपुर। रायपुर के मोवा क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में कक्षा के भीतर छात्रों द्वारा चाकू लहराने का मामला सामने आया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल, मोवा के क्लासरूम में छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही अभिभावकों, शिक्षकों और आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

पंडरी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वीडियो के वायरल होते ही पंडरी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने स्कूल से जुड़े तीन छात्रों को हिरासत में लिया है। इनमें एक छात्र बालिग है, जबकि दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। तीनों छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल मोवा में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि घटना स्कूल परिसर के अंदर ही हुई थी, जो नियमों और सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन है।

परिजन और प्रिंसिपल थाने बुलाए गए
पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही छात्रों के परिजनों और स्कूल के प्रिंसिपल को भी थाने बुलाया गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि छात्र चाकू स्कूल परिसर में कैसे लाए, उनका उद्देश्य क्या था और क्या इसके पीछे किसी तरह की साजिश या दबाव की भूमिका थी।

Related Articles

Back to top button