छत्तीसगढ़

CG – 11 फरवरी से रिस्दा में 21 कुंड़ात्मक श्री शिव शक्ति महायज्ञ व संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन सरपंच और ग्रामीण जुटे तैयारी में पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी के ग्राम पंचायत रिस्दा में बुधवार 11 फरवरी से 21 कुंड़ात्मक श्री शिव शक्ति महायज्ञा व संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा आरम्भ होनें जा रहा है जो पुरे ग्राम वासियों की सहयोग से कराया जा रहा है, आपको बताते चले की यह आयोजन 11 फरवरी से प्रारंभ होकर 17 फरवरी तक चलेगा जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है यह आयोजन ग्राम रिस्दा में मेन रोड किनारे तालाब के सामने होने जा रहा है युवा सरपंच गौरव सिंह बताते है की श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की तैयारी पिछले 1 महीने से चल रही है और इसकी तैयारी लगभग पूरी कर भी ली गई है आगे बताते हैं कि विधानसभा में प्रत्येक वर्ष श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की आयोजन अलग अलग जगहों पर होती आ रही है जो परंपरा बुजुर्गों ने आरंभ किया था वह आज हम सब आगे बढ़ा रहे हैं ऐसे आयोजन से सनातन धर्म को मानने वाले लोगों में उत्साह कें साथ ज्ञान की भी प्राप्ति होती है और यह हिन्दू धर्म कों मानने वालों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होती यहां आयोजन तक भंडारे की भी ब्यवस्था की जाती है जहाँ गाँव के लोंग व बाहर से आए भक्त प्रसाद रूपी भोजन भी लेते है।

7 दिनों तक चलने वाली इस कथा का आयोजन में क्षेत्र के भक्त शामिल होंगे जिसमें शांति,समृद्धि और बाधाओं को दूर करने जैसे आध्यात्मिक लाभों को अधिकतम करने के लिए 21 विशेष, पवित्र कुंडों का उपयोग करके यज्ञ (अग्नि अनुष्ठान) किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button