CG News : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर मचा बवाल, कब्र खोदकर निकाला गया शव, मौके पर पहुंचे अधिकारी, फिर जो हुआ……

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर बवाल मच गया। धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया और जब तक उसका शव कब्र से बाहर नहीं आ गया, तब तक प्रदर्शन करते रहे। यह पूरा मामला दुगली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, धर्मांतरित व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव को उसी के घर के बाड़ी में दफना दिया गया, यह बात जब ग्रामीणों को पता चली, तो उन्होंने जमकर हंगामा किया और शव को कब्र से बाहर निकालने की जिद करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही SDM, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्र से बाहर निकालकर धमतरी भेजा गया।
दरअसल, मुनईकेरा गांव नें रहने वाले जल सिंह नेताम ने 15 साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। लंबी बिमारी के बाद 8 फरवरी को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसके शव को घर के ही बाड़ी में दफना दिया। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरु कर दिया और शव को कब्र से बाहर निकालने की जिद करते रहे।
जब SDM, तहसीलदार और पुलिस को इसकी जानकारी लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। वहीं जब वे नहीं माने, तो कब्र खोदकर शव को निकाला गया और उसे धमतरी भेजा गया। बताया जा रहा है कि जल सिंह के शव को धमतरी के क्रिस्चन कब्रिस्तान में दफनाया गया।



