छत्तीसगढ़

CG – कार्बन प्लांट हादसे में झुलसी मासूम इलाज के दौरान हार गई जिंदगी, 90% झूलसे तीन मजदूर वेंटिलेटर पर, एक ही परिवार के चार सदस्यों की हालत नाजूक……

रायगढ़। कार्बन प्लांट हादसे में झुलसी नौ महीने की मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे से पहले मां, मासूम को गोद में उठाए प्लांट लेकर आई थी। मां की गोद में सुरक्षित मासूम अब इस दुनिया में नहीं रही। बच्ची का रायपुर के निजी बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में इलाज चल रहा था। आज बच्ची के शव का पोस्ट मार्टम होगा। हादसे में गंभीर रूप से झूलसे मजदूरों का रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। तीन की हालत बेहद गंभीर है, तीनों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। हादसे में घायल परिजनों की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायलों के परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर एफआईआर वापस लेने व बयान बदलने दबाव बनाने की शिकायत की है।

5 फरवरी को खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में बड़ा हादसा हुआ। फर्नेस को खोलते ही आग का तेज लपटें बाहर निकला और फर्नेस के आसपास काम कर रहे 8 मजदूर बुरी तरह जल गए। प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर काला तेल निकाला जाता है, जो रोड बनाने के काम आता है। आरोप है कि फर्नेस को ठंडा किए बिना खोलने के कारण यह हादसा हुआ।जोखिम भरे काम के दौरान मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए।

एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे थे

इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग हादसे का शिकार होकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। साहेब लाल खड़िया (46) 80-90%, शिव खड़िया (27) 80-90%, उदासिनी खड़िया (25) 30-40% और भूमि खड़िया (9 माह) 80-90% झुलस गई थी। बच्ची ने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया। कौशल पटेल 70-80%, इंदीवर 80-90% और प्रिया सारथी 70-80% झुलसी है। सभी का इलाज रायपुर में जारी है। मजदूरों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button