छत्तीसगढ़

CG – छात्र ने की आत्महत्या : कॉल नहीं उठाने पर पहुंचे दोस्त, खिड़की से भीतर झांककर देखा तो उड़ गए होश, इस हाल में मिला शव…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में आने वाले कपिल नगर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी तब मिली, जब युवक के दोस्त उससे मिलने उसके कमरे पर पहुंचे। मृतक की पहचान आकाश कुमार पंडा (26) ग्राम अमलीडीह, घरघोड़ा (जिला रायगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आकाश कपिल नगर में अकेले रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके दोस्त कमरे पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला।

कई बार आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, दोस्तो ने सुना कमरे के भीतर मोबाइल की रिंगटोन बज रहा था। घबराए दोस्तों ने खिड़की से भीतर झांककर देखा, यह देखकर सन्न रह गए , आकाश का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के रायगढ़ से बिलासपुर पहुंचने तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने उनकी मौजूदगी में दरवाजा खोला। छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button