छत्तीसगढ़
CG पति-पत्नी की मौत : 2 तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत, हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन जिंदगियां छीन ली हैं। विधानसभा थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ। दो तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मी, प्यारी बाई विश्कर्मा और मांढर निवासी सुभम यादव के रूप में हुई है।
हादसे में बाइक सवार भोजराज विश्कर्मा, प्यारी बाई विश्कर्मा और सुभम यादव की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।



