CG -NSUI नेता ने की हैवानियत : नाबालिग लड़के से किया अननेचुरल सेक्स, सूनसान इलाके में बनाया हवस का शिकार….फिर जो हुआ…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़के के साथ अननेचुरल सेक्स करने की कोशिश की है। दर्द से कराहते हुए जब लड़का अपने घर पहुंचा तब इसका खुलासा हुआ। फिर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।
जानिए पूरा मामला
रुद्री थाना क्षेत्र में स्थित कन्या महाविद्यालय परिसर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने नाबालिग लड़के को अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि घटना को अंजाम देने वाला आरोपी खुद को सोशल मीडिया पर NSUI पदाधिकारी बताता था। पीड़ित और उसके परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान पूरन सोनी के रूप में की गई है, जो कि अपने आप को सोशल मीडिया पर NSUI पदाधिकारी बताता था। पूरन ने एक नाबालिग को पकड़ लिया और फिर उसे कन्या महाविद्यालय परिसर के सुनसान इलाके में ले जाकर अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।
पूरन के चंगुल से बचकर और दर्द से कराहते हुए नाबालिग अपने घर पहुंचा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की जानकारी लगते ही परिजन रूद्री थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी आरोपी पूरन सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 72 (2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO ACT) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।



