छत्तीसगढ़

CG- TET की अनिवार्यता पर गरमाई राजनीति! सदन में गूंजेगा बड़ा सवाल — विधायक ने शिक्षा मंत्री से मांगा जवाब….

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही सत्र की उलटी गिनती भी शुरू हो गई है। विधायकों ने सवाल लगाना शुरू कर दिया है। एक विधायक ने शिक्षक पात्रता परीक्षा TET उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता के संबंध में सवाल दागे हैं। विधायक बालेश्वर साहू ने परीक्षा की अनिवार्यता को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री ने अलग-अलग सवाल दागे हैं। विधायक ने यह भी पूछा है,इस तरह की परीक्षा की अनिवार्यता सिर्फ स्कूल शिक्षा विभाग में ही है, या अन्य विभागों में भी विभाग के अनुरुप पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता है।

विधायक बालेश्वर साहू ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से कुछ इस अंदाज में सवाल पूछा है। विधायक बालेश्वर ने पूछा है, प्रदेश में शासन द्वारा नियुक्त एवं वर्तमान में कार्यरत ऐसे शिक्षकों की कुल संख्या, जिन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा TET को नियम एवं शर्तों के अनुसार उत्तीर्ण करना अनिवार्य है,विधायक ने शिक्षा मंत्री से जिलेवार जानकारी मांगी है।

विधायक ने पूछा है, प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से संबंधित नियम एवं शर्तों के संबंध में क्या शासन द्वारा न्यायालय के समक्ष कोई पक्ष प्रस्तुत किया गया है? यदि हां तो, उसका संक्षिप्त विवरण दिया जाए ? यदि नहीं, तो शासन द्वारा इस विषय पर क्या विचार अथवा कार्यवाही प्रस्तावित है ?

छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रारंभ वर्ष 2011 होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के संबंध में शासन की क्या निर्देशिका अथवा नीति है? क्या वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता एवं पदोन्नति से संबंधित नियमों में किसी प्रकार की शिथिलता का निर्णय लिया गया है? यदि हां तो क्या ? क्या छत्तीसगढ़ शासन के अन्य विभागों में नियुक्ति पश्चात किसी प्रकार की योग्यता परीक्षा अनिवार्य की गयी है? यदि हां तो किन-किन विभागों में? यदि नही तो क्यों ?

23 फरवरी से बजट सत्र की होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तारीखें तय कर दी गई हैं। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बजट सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा में कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। बजट सत्र की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ के सत्ता व विपक्षी विधायकों ने सवाल लगाना शुरू कर दिया है। सत्र को देखते हुए अब विभागों की तैयारी भी शुरू हो गई है। विभाग प्रमुखों के अलावा कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब बनाने व जरुरी जानकारी विधानसभा पहुंचाने की प्रक्रिया विभागों में शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button