CG Rain Alert : फिर बदलेगा मौमस का मिजाज, धमतरी-बस्तर सहित कई जिलों में बारिश के आसार, 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान……

रायपुर। एक बार फिर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 और 24 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है, जिसके कारण तापमान भी गिरेगा।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण छत्तीसगढ़ के धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव और बस्तर सहित आसपास के क्षेत्र में 23 फरवरी को बारिश की संभावना है। वहीं 24 फरवरी को नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर सहित आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। 25 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे और 26 फरवरी से फिर तापमान बढ़ सकता है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस के साथ ही अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। इसके अलावा बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाने के साथ ही ठंड भी महसूस हो रही है।



