CG – मस्तूरी में उचित मूल्य की दुकान दिलाने के नाम पर लाखों की लूट गुरु कों ACB नें दबोचा चेलें अब भी ग्रामीणों से कर रहें दलाली पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी// एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर द्वारा बीते शनिवार को मस्तूरी फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकर को उचित मूल्य की दुकान दिलाने के एवज़ में मांगी गई घूस की रकम एक लाख में से 90,000 लेते हुए रंगे हाथों उनके घर पर पकड़ा गया जिस पर कानूनी कार्रवाई जारी है निश्चित रूप से एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की पूरी टीम और मुखिया की इस बड़ी कार्रवाई के लिए पीठ थप थपाने की जरूरत है क्यों की ऐसे हीं कुछ भ्रष्ट अधिकारीयों की वजह से आज पूरा मस्तूरी का विकास बर्बाद हो रहा है और सरे राह बदनाम हो रहा है, जो अपनी ब्यक्तिगत जरूरतों कों पूरा करने के लिए सरकार और बदनाम कर रहें है और आम जनता कों लूट रहें है।
दलाल अब भी सक्रिय..
मस्तूरी तहसील कार्यालय में अभी ऐसे दलाल सक्रिय है जो उचित मूल्य दुकान दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों के लूट कर रहे हैं यह मामला ताजा नहीं है यह पिछले कई सालों से लगातार चली आ रही है यह दलाल अपने आप को उच्च अधिकारियों के खास बता कर कुछ मौकों पर ग्रामीणों के सामने अधिकारियों को फोन लगाकर उनसे बात करके ग्रामीणों को संतुष्ट कर लेते हैं कि उनके अधिकारियों से खूब जमता है और नीचे से ऊपर के अधिकारी उनको मानते भी हैं और इन्हीं चिकनी चुपड़ी बातों पर आकर ग्रामीण इन दलालों पर भरोसा कर लेते हैं और यह दलाल उचित मूल्य की दुकान दिलाने के नाम पर उनसे लाखों की वसूली कर लेते हैं निश्चित रूप से इन दलालों से मस्तूरी एसडीएम कार्यालय में बैठे अधिकारियों को और ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह पहली कड़ी है जो भ्रष्टाचार को अपने अंजाम तक पहुंचाते हैं कई बार काम होता है और कई बार काम नहीं होता काम हो जाने के बाद यह शायद वाहवाही लेते हैं पर काम नहीं होने के बाद ग्रामीणों का पैसा डूब जाता है और ग्रामीण दर-दर की ठोकर खाने मजबूर हो जाते हैं।
ये दलाल राशन कार्ड बनाने से लेकर सभी कार्य कराने का आपको वादा कर सकते है और खूब बड़ी बड़ी फेक सकते है पर अभी इनकी बोलती बंद है क्यों की इन्होने कई लोंगो से अभी उचित मूल्य की दुकान दिलाने पैसा लें लिया होगा आपको बताते चलें की कुछ दिनों पहले हीं मस्तूरी में 8 उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन मंगवाएं गए है जिसके बाद इनकी सक्रियता बढ़ गई है?
