छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : युवक ने GI तार का फंदा बनाकर पुल से झूला,भाई-बहन किराए के घर में रहकर करता था पढ़ाई…

रायपुर, 22 फरवरी। राजधानी रायपुर के भाटागांव इलाके से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवक एक जीआई तार में लटका मिला। युवक अपने भाई-बहन के साथ किराए के घर में रहकर पढ़ाई करता था। घटना भाटागांव के राम मंदिर के पास की बताई जा रही है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों में अचानक हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और घटनास्थल को सील कर सर्वे कर रही है। इस घटना ने कमिश्नर प्रणाली और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। पुलिस मामले की तह तक जाने और सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह हादसा है या अन्य कोई कारण है।



