छत्तीसगढ़

CG- जंगल में छिपाया था मौत का जाल… कांकेर में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किया प्रेशर कुकर IED — BDS टीम ने किया सुरक्षित डिफ्यूज….

कांकेर. छत्तीसगढ़ में कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती के जंगल-पहाड़ी इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया. डीआरजी और बीएसएफ टीम ने ग्राम कुरकुंज इलाके में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया. बीएसएफ की बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी. इसी दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में करीब 5 से 7 किलो वजनी एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया, जिसे बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया.

सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई. मामले में थाना कोयलीबेड़ा में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

Related Articles

Back to top button