CG – राजधानी में हाईटेक तरीके से होती थी गांजे की पैकिंग, मोशन सेंसर, वाई-फाई उपकरण समेत कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद…..

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट की स्थापना होने के बाद से रायपुर के कमिश्नरेट क्षेत्र में सूखे नशे के तस्करों की शामत आ गई है। कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस की टीम लगातार रायपुर के अलग-अलग इलाकों में गांजा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। फिलहाल रायपुर के कालीबाड़ी इलाके को गांजा तस्करी और खरीद-फरोख्त का हब माना जाता रहा है। ऐसे में पुलिस इस इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के रडार पर सिर्फ तस्कर या विक्रेता ही नहीं, बल्कि छोटे खरीदार भी हैं। जाहिर है, पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा प्रेमियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
ताजा कार्रवाई कालीबाड़ी क्षेत्र के नेहरू नगर में सामने आई है। पुलिस ने यहां एक ठिकाने पर छापेमारी कर दो लोग अब्दुल जाफर और सुनील जगत को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गांजा पैकिंग हाइडआउट से 7 किलो से ज्यादा गांजा, भारी मात्रा में प्लास्टिक झिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक तौल, मोशन सेंसर, वाई-फाई उपकरण समेत कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किये है।
यह रेड कार्रवाई कई मायनों में अलग और महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दरअसल, जहां पुलिस ने रेड की, वहां गांजे की बिक्री नहीं बल्कि पैकिंग की जाती थी। आरोपियों ने अपनी सुरक्षा के लिए मुकम्मल इंतजाम भी कर रखे थे। पुलिस ने उनके पास से मोशन सेंसर और सीसीटीवी कैमरे समेत कई दूसरे उपकरण बरामद किये है। यह सेंसर दरअसल एक तरह का फेस डिटेक्टर था। यह तस्करों की गतिविधियों को नजरअंदाज करता था, जबकि किसी भी नए चेहरे के डिटेक्ट होने पर तुरंत अलार्म बज उठता था। इससे तस्कर पहले ही अलर्ट हो जाते थे।
कवर्धा पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। करीब 9 क्विंटल नशे की ये बड़ी कनसाइनमेंट एक कंटेनर वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को तस्करी की भनक तक नहीं लगे इसके लिए कंटेनर में खुफिया चैंबर बनाए गए थे। खुफिया चैंबर में 30-30 किलो की 30 बोरियां रखी गई थी। सभी बोरियों में गांजा भरा था।
चिल्फी पुलिस को मुखबिर के जरिए ये खबर मिली थी, कि एक कंटेनर वाहन में छिपाकर गांजे की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने इस सूचना पर अपनी कार्रवाई शुरू की. जिस-जिस जगह से कंटेनर वाहन के गुजरने की संभावना थी वहां-वहां पर चेकिंग अभियान लगाया गया। इसी बीच संभावित कंटेनर चिल्फी पुलिस को नजर आया। पुलिस ने बिना देर किए कंटेनर वाहन को रूकवाया और उसकी चेकिंग शुरू की।



