CG – बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : सिर्फ होंडा साइन ही करता था चोरी, रायपुर में बनाया लाखों का मकान, बाइक चोर की हिस्ट्री जानकर हो जाओगे हैरान……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 31 वाहनों को जब्त किया है। आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम ई पापा राव है। पकडे गए आरोपी बीएसपी मुख्य गेट स्थित पार्किंग और भिलाई भट्टी क्षेत्र में रखी गाड़ियों को निशाना बनाते थे।
मुख्य आरोपी ई पापा राव भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा है और पोकलेन का हाइड्रोलिक मैकेनिक है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साइन बाइक का लाॅक तोड़ने में उसे आसानी होती थी, इसलिए वो सिर्फ होंडा साइन बाइक ही सबसे ज्यादा चुराता था। जांच में पता चला हैं कि आरोपी ने रायपुर में खुद के लिए 30 लाख का घर बनाया है। घर के लिए उसने कर्ज लिया था, कर्ज चुकाने के लिए बाइक चोरी करता, फिर उसे जशपुर के कुनकुरी में बेच देता था।
जांच में यह भी पता चला है कि ई पापा राव के बच्चे शहर के बड़े स्कूलों में पढ़ाई कर रहे। आरोपी खुद भी एक पैर से दुर्बल है, इसी का फायदा उठा कर वो गाड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देता और मौके से फरार हो जाता था। आरोपी पिछले डेढ़ सालों से चोरी कर रहा था।
भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में 2024 से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी। विशेष रूप से बीएसपी के मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग व भिलाई-बट्टी क्षेत्र को आरोपियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा था। थाना भिलाई नगर में पंजीबद्ध प्रकरणों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी ई. पापा राव को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह खुद वाहन चोरी कर उन्हें कुंकुरी (जिला जशपुर) क्षेत्र में ले जाकर अपने सहयोगियों के माध्यम से खपाता था। चोरी के वाहनों को मनोज राम, एम. राम सेवक पुजारी व अन्य सहयोगियों के माध्यम से बेचते थे।
मुख्य आरोपी ई. पापा राव भोपाल से मेकनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा है। आरोपी खुद को होंडा साइन व अन्य लोकप्रिय दोपहिया वाहनों को लक्ष्य बनाता था।
जाँच के दौरान कुल 31 दोपहिया वाहन, अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये जब्त किए गए। इनमें भिलाई-भट्टी क्षेत्र की 13 गाड़ियां, छावनी थाना क्षेत्र की 3 गाड़ियां, रायपुर क्षेत्र की 2 गाड़ियां तथा 3 ऐसे दोपहिया वाहन शामिल हैं जिनके दस्तावेज पंजीबद्ध नहीं पाए।
प्रकरण में संबंधित अपराध क्रमांकों के तहत धारा 303(2) BNS के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी जारी है।
घटना स्थल
बीएसपी मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग एवं भिलाई-भट्टी क्षेत्र, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम
1. ई. पापा राव, निवासी कुशालपुर, चंगोरा भाठा, जिला रायपुर
2. मनोज राम, निवासी कुंनकुरी, जिला जशपुर
3. राम सेवक प्रजापति उर्फ़ रवि पl, निवासी कुंनकुरी, जिला जशपुर



