CG : महिला सब इंजीनियर की हुंकार…मानसिक प्रताड़ना और नियम विरुद्ध ‘संलग्निकरण’….जानिए मामला…
पूरे मामले में दिलचस्प बात यह है कि महिला सब इंजीनियर ने गलत संलग्निकरण की जानकारी जब RTI के माध्यम से मांगी तो महिला सब इंजीनियर सोनल जैन को विभाग की तरफ से अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा(मुंगेली):7000885784
मुंगेली: मुंगेली जिले में प्रशासन और राजनीति के गठजोड़ पर एक महिला अधिकारी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। RES विभाग की महिला सब इंजीनियर सोनल जैन ने जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय और अन्य उच्च अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और नियम विरुद्ध ‘संलग्निकरण’ (Attachment) का आरोप लगाया है महिला सब इंजीनियर सोनल जैन का कहना है कि उन्हें बिना किसी ठोस आधार के जनपद पंचायत मुंगेली से हटाकर RES डिवीजन ऑफिस मुंगेली में संलग्न कर दिया गया है

वजह राजनीतिक दबाव: सोनल जैन का आरोप है कि जब उन्होंने इस आदेश पर स्पष्टीकरण माँगा, तो अधिकारियों ने मौखिक रूप से स्वीकार किया कि उन पर “राजनीतिक प्रेशर” है
सोशल मीडिया पर दर्द: उन्होंने फेसबुक पर कई भावुक पोस्ट साझा किए हैं, जिनमें विभाग की कार्यप्रणाली और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे व्यवहार पर दुख व्यक्त किया गया है
RTI पर चुप्पी: चौंकाने वाली बात यह है कि जब सोनल जैन ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत अपने ट्रांसफर और संलग्निकरण का आधार जानना चाहा, तो विभाग ने अब तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है
न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी
सोनल जैन ने स्पष्ट किया है कि वे इस ‘असंवैधानिक’ और ‘गलत’ प्रक्रिया के खिलाफ झुकेंगी नहीं। उन्होंने प्रताड़ना और नियम विरुद्ध आदेशों के खिलाफ न्यायालय की शरण लेने की बात कही है। उन्होंने शासन के उन आदेशों की कॉपियां भी साझा की हैं, जो कथित तौर पर उनके मामले में दरकिनार कर दिए गए।
”एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ फील्ड पर काम करने वाली महिला अधिकारियों को राजनीतिक दबाव में प्रताड़ित किया जा रहा है।” – सोनल जैन (सब इंजीनियर)

