छत्तीसगढ़

CG 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या : पिता को चाय पिलाई, फिर कमरे में जाकर उठा लिया खौफनाक कदम, इस हाल में मिली लाश……

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहाँ कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे गांव और स्कूल में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा ने सामान्य दिनों की तरह पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी। इसके बाद उसने परिजनों से कहा कि वह पढ़ाई करने जा रही है और अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक छात्रा बाहर नहीं आई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर जब परिजन अंदर घुसे, तो उनके होश उड़ गए। छात्रा कमरे के भीतर फंदे पर लटकी हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और छात्रा की सहेलियों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है।

Related Articles

Back to top button