CG – प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी लेकर 28 कों बिलासपुर पहुंच रहें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने रहँगी पहुंचे कलेक्टर और एसपी पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 28 फरवरी को धान खरीदी कि बोनस की राशि वितरण व कई विकास कार्यों का नींव रखने कार्यक्रम में बिलासपुर के रहँगी पहुंच रहें हैं जहाँ धान खरीद पर किसानों को मिलने वाले बोनस का वितरण किया जाना हैं यह कार्यक्रम 28 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर 12:30 बजे प्रस्तावित हैं,छत्तीसगढ़ सरकार यह धान खरीदी का बोनस वितरण होली त्यौहार से पहले किया जाएगा, जिससे किसान परिवार होली का उत्सव धूम धाम से मना सकें।
कार्यक्रम के लिए सभी कलेक्टरों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक स्थान पर बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित करें। इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों का नामांकन संबंधित प्रभारी मंत्रियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन सभी ब्लॉक स्तरीय स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य संचार माध्यमों से लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा, वे कुछ किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे बातचीत भी कर सकते हैं।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहंगी के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान खरीदी के अंतर की प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों के करोड़ों रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य सभामंच, सांस्कृतिक मंच, विभागीय स्टॉल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, हेलीपैड एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थल चिन्हांकित करते हुए सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेल मैदान के समीप ही हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा, अधिकारियों ने प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का भी अवलोकन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की रूपरेखा तय की। एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संभावित जनसमूह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण एवं प्रवेश-निकास व्यवस्था की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।




