छत्तीसगढ़

CG – महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, पति ने अपनी आंखों से देखी हरकत, फिर जो हुआ…..

वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में शिक्षक को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक, महिला को अकेली देखकर घर पर घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा था। इसी बीच महिला का पति वहां आ धमका और पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला वाड्रफनगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां के बरती कला कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ गया है। महिला घर पर अकेली थी और इसी दौरान शिक्षक वहां आया। लेकिन इस बीच किसी ने महिला के पति को मामले की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंचे पति ने शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में देखकर दरवाजे पर ताला लगा दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों की मानें तो शिक्षक लंबे समय से महिला पर बुरी नजर रखता था और पहले भी ऐसी हर​कत करने की कोशिश कर चुका है। आज जब पति घर पर नहीं था मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button