छत्तीसगढ़

CG – पत्नी की हत्या : पति बना हैवान, पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उतरा मौत के घाट, इस वजह दिया वारदात को अंजाम…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने चरित्र शंका के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने भी आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

जाने पूरा मामला

तपकरा थाना क्षेत्र के पुटली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी तब जाकर इसका खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, आरोपी जेरेम तिर्की को अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53) के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर उन दोनों का अक्सर विवाद भी होता था। दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान जेरेम ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अपने छोटे भाई जूलियस तिर्की के घर पहुंचा और उसे हत्या की जानकारी दी।

इसके बाद जुलियस ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी जेरेम तिर्की को BNS की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल होने वाला हथियार को भी जब्त कर लिया है और पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button