छत्तीसगढ़

CG – राजधानी में डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी, गर्भवती महिला से की मारपीट, मामले में FIR दर्ज……

रायपुर। राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू करने वाली संस्था की आड़ में चार माह की गर्भवती से मारपीट करने का मामला सामने आया है। 4 माह की गर्भवती महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी किरण घनश्याम आहूजा सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांटागांव चौक का है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल के साथ कथित डॉग रेस्क्यू संस्था से जुड़ी किरण आहूजा अपने साथियों के साथ पहुंची और विवाद के दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल और उसका पालतू कुत्ता भी छीन लिया तथा संस्था का नाम लेकर उसे धमकाने लगे।

पीड़िता ने घटना की शिकायत पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने किरण घनश्याम आहूजा और अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस का कहना है कि कुछ लोग संस्था का नाम लेकर आम लोगों से मारपीट और गाली–गलौज जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं और बाद में संस्था का हवाला देकर बचने की कोशिश करते हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी किरण घनश्याम आहूजा फरार बताई जा रही है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button