धमतरी

धमतरी में दिनदहाड़े सैलून में बाल कटवाने आए युवक को मारा चाकू,घायल युवक अस्पताल में भर्ती,हमलावर फरार

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाला खबर निकल के सामने आ रही है…जिसमें एक युवक को धारदार चाकू से करीब दो बार वार किया गया है…बताया जा रहा है इतवारी बाजार स्थित एक सेलून दुकान में में कुछ युवक बाल कटवाने पहुंचा… जैसे ही युवक बाल कटाने बैठा तभी अचानक एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया…

बात दे कि हमले के बाद खून ही खून नजर आया सेलून…वही युवक खून से लथ पथ होकर अपनी घर की ओर भागने लगा इसके बाद कुछ लोगों ने खून से लथपथ युवक को अस्पताल लेकर गए…वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए वार करने के बाद हमलावरों ने चाकू को सेलून में ही छोड़ भागे…वहीं दुकान संचालक तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची हुई है,और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है… बताया जा रहा है हमलावर 2 से अधिक लोग बताये जा रहे हैं। इधर घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

Related Articles

Back to top button