CG – पीएम श्री सेजेस चकरभाठा में महिला दिवस का आयोजन किया गया सम्मान पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम श्री सेजेस चकरभाठा में महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाओं को प्राचार्य विकास नायक राय द्वारा मोमेंटो, फूल और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने महिला शिक्षिकाओं के समर्पण, परिश्रम और शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को उजागर करने का संदेश दिया। कचहरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को विशेष दिन ही नहीं वर्ष भर प्रतिदिन सम्मानित करना चाहिए महिलाओं का सम्मान उनका अधिकार है।
उन्होंने शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी शिक्षाकाएं कर्मठ एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग है अंत में सभी महिला शिक्षिकाओं द्वारा प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों जिन्होंने सारी व्यवस्था की थी उसके प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया गया।




