CG – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचकर विधायक दिलीप लहरिया ने मकुंदपुर से भर्ती मरीजों का जाना हाल चाल इनकों उचित स्वास्थ्य ब्यवस्था करने किया आदेशित पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी के ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में बासी भोजन खाने से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत अचानक खराब (फूड प्वाइजनिंग) होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने भर्ती हुए सभी मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किये, विधायक लहरिया ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मरीजों के उपचार की विस्तृत जानकारी भी लिया
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मरीजों को समय पर बेहतर और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को दवाइयों, जांच और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान विधायक लहरिया ने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखे हुए है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।




