CG – मुढ़ाली पंचायत में विकास के नाम पर अनेकों भ्रष्ट्राचार निर्माण कार्यों में मनमाने तरीके से अनियमित्ता और अनुपयोगी कार्य कराकर शासकीय धन का दुरुपयोग पढ़े पूरी ख़बर
कोरबा//मुढ़ाली पंचायत में जहां सरकारी राशि मे जमकर सेंध लगाया जा रहा है, वहीं जिम्मेदार हर काम मे कमाई के फेर में कायदे कानून ताक पर रखकर मनमाने तरीके से शासन की राशि का दुरुपयोग करते हुए ग्राम विकास नही, बल्कि खुद का विकास कर रहे है। उन्हें न जांच की चिंता है न अधिकारियों का डर।
पाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ाली में हरि सिंह पैकरा वर्तमान निर्वाचित सरपंच है। गत पंचवर्षीय इनकी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी पैकरा सरपंच निर्वाचित रही है, जहां गत पंचवर्षीय कार्यकाल से इस पंचायत में बेलगाम राज चल रहा है और जिम्मेदारों को मनमानी करने की खुली छूट मिल गई है। परिणामस्वरूप गत पंचवर्षीय कार्यकाल से लेकर वर्तमान तक सीसी कांक्रीट रोड के ऐसे तमाम काम कराए गए है, जो निहायत ही गुणवत्ताहीन होने के कारण चंद महीने भी नही टिक सके। यहां तक कि नाली, पुलिया, रिटर्निंग वाल के कई अनुपयोगी निर्माण कार्य भी करा दिए गए है और जिम्मेदारों ने अपना- अपना हिस्सा तो ले लिया पर अनुपयोगी निर्माण पड़े- पड़े बर्बादी की कगार पर है।
मनरेगा के काम मे भी जमकर फर्जी मस्टररोल भरे गए, जिन मामलों की शिकायतों को अनदेखा कर संबंधित अधिकारी मौन बने है। इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने सचिव के सांठगांठ और जनपद अधिकारियों के मौन सहमति से शासन के पैसों का मनमाने वारा- न्यारा करते हुए लाखों की संपत्ति हासिल की है।
विकास के नाम पर सरपंच- सचिव द्वारा एक बड़ी धनराशि खर्च बताने के बावजूद गांव में अपेक्षित और गुणवत्तापरख विकास कार्य नजर नही आते और कई योजनाएं अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों का आगे कहना है कि पंचायत में कई विकास कार्यों को कागजो पर पूरा दिखाकर भुगतान करा लिया गया, जबकि धरातल पर उनका अस्तित्व या तो अधूरा है या बिल्कुल नही। आरोपों के केंद्र में सचिव प्रमोद पंथ का भी नाम सामने आया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इनके कार्यकाल में योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता की कमी और सरकारी धन के दुरुपयोग होते चले आ रही है। ग्रामीणों के शिकायती गंभीरता को देखते हुए जब गांव पहुँच और गत पंचवर्षीय व वर्तमान सरपंची कार्यकाल के जमीनी पड़ताल की गई तब पड़ताल के दौरान सामने आया कि विकास कार्यों में विभिन्न मदो से कराए गए सीसी रोड के सभी कार्य गुणवत्ताहीन होने से एक- डेढ़ महीने में ही निर्माण की दुर्दशा हो गई।
अनेक नाली और पुलिया अनुपयोगी जगह बना दिये गए है। मूलभूत, 14वें, 15वें वित्त से भी बुनियादी विकास जैसे पेयजल व्यवस्था, रनिंग वाटर कार्य, पचरी कार्य, स्नानागार निर्माण, विद्युत व्यवस्था, हेंडपम्प मरम्मत, नाली मरम्म्त, सड़क मरम्मत, साफ- सफाई, लिपाई- पुताई के नाम पर मनमाने राशि निकाली गई है, जिनमे अधिकतर कार्य कागजों में कराया गया है।
मामले को लेकर ग्रामीणों में असंतोष देखने को मिला तथा उनका कहना है कि गत पंचवर्षीय कार्यकाल से वर्तमान तक सभी निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच करने पर भ्रष्ट्राचार का खुलासा हो जाएगा। पूरे मामले को लेकर सरपंच हरि सिंह पैकरा से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उन्होंने मोबाइल रिसीव नही किया, जिसके कारण उनसे बातें नही हो पाई। बहरहाल गुणवत्ताहीन निर्माण और अनियमिता के मामले को अगले खबर में विस्तृत किया जाएगा।




