Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…

ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जगदलपुर। श्रमिक कांग्रेस ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा स्थानीय रेलवे कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नगर निगम जगदलपुर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू सम्मिलित हुई।

इस दौरान श्रमिक कांग्रेस के सचिव विजयपाल और सह सचिव राकेश कुमार भी मौजूद रहे । वक्ताओं ने विश्व में महिलाओं के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी । इस दौरान कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए विविध खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

Related Articles

Back to top button