Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, 16 आईफोन, 30 हजार नगदी लेकर फरार हुआ चोर, दूसरी मंजिल से ऐसे घुसा अंदर, मचा हड़कंप……

रायगढ़। शहर के पॉश और भीड़भाड़ वाले इलाके गोपी टॉकीज के सामने स्थित ‘सेल स्पॉट’ (Cell Spot) मोबाइल दुकान में लाखों रुपये की चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां मोबाइल दुकान में 13.39 लाख की चोरी हो गई। दुकान में घुसे चोर ने 16 आईफोन समेत 30 हजार नगदी लेकर फरार हो गया। पुलिस CCTV वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपी टाॅकीज के सामने स्थित सेल स्पाॅट मोबाइल शाॅप का है। बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर दुकान संचालक मोहम्मद फारूक अपने घर चले गये थे। सुबह जब दुकान पहुंचे तो शोकेस में रखे महंगे मोबाइल गायब थे और सामान बिखरा हुआ था। जांच की तो पता चला कि चोरी दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसा था। आरोपी ग्राउंड फ्लोर में रखे मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गया।

दुकान संचालक ने तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस को दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में आरोपी चोर के फुटेज मिले है। आरोपी के इन फोटो और वीडियो को आसपास के थाने में भेज कर चोर का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर आरोपी के संबंध में किसी तरह की जानकारी मिलती है तो तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचित करें।

घटना को लेकर जिले के एसएसपी शशि मोहन ने मीडिया से कहा कि संदिग्ध की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। आसपास के थाने में आरोपी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button