CG – लाल आतंक को लगा एक और बड़ा झटका, 108 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, 3.61 करोड़ कैश और एक किलो सोना जब्त…..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में आज लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे निर्णायक अभियान की डेडलाइन से ठीक 20 दिन पहले बस्तर संभाग के 3 करोड़ 95 लाख रुपये के इनामी 108 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले 108 नक्सलियों में से 101 नक्सलियों ने हथियार, 3.6 करोड़ रुपये कैश और 1 किलो सोना के साथ आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में बटालियन के प्रमुख नक्सली राहुल और झित्रु की टीम भी शामिल है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए चलाया जा रहा निर्णायक अभियान अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। हाल ही में 7 मार्च 2026 को हैदराबाद में रेवंत रेड्डी के सामने 124 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ज्यादातर छत्तीसगढ़ के नक्सली शामिल थे। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में PLGA के शीर्ष नक्सली भी शामिल हैं।



