छत्तीसगढ़

CG Flight Service : हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रायपुर से यहां के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, जाने डिटेल…..

रायपुर। रायपुर से रीवा का सफर अब बेहद आसान होने वाला है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मध्य प्रदेश के रीवा के बीच जल्द ही विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। रायपुर से रीवा के बीच का सफर मात्र एक घंटे का रहेगा। एक घंटे के भीतर आप रीवा पहुंच जाएंगे। रायपुर से इस दिन से रायपुर से रीवा के बीच 17 मार्च से विमान सेवा प्रारंभ हो रहा है।

रायपुर से रीवा या फिर रीवा से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए राहत के साथ ही अच्छी खबर हो सकती है। यह यात्रा मात्र एक घंटे की होगी। इससे समय की काफी बचत होगी। अभी रायपुर से रीवा तक सड़क या रेल मार्ग से यात्रा करने में काफी समय लगता है. लेकिन हवाई सेवाओं की शुरुआत के साथ अब यह यात्रा घटकर मात्र एक घंटे की रह जाएगी।

यह उड़ान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगी बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में दोनों राज्यों के बीच तेज़ और सुगम यात्रा को भी बढ़ावा देगी। यह सेवा विंध्य क्षेत्र के उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं या रायपुर के साथ व्यावसायिक संबंध रखते हैं।

बिलासपुर एयरपोर्टसे प्रयागराज के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। फ्लाइट के कैंसिल होने की स्थिति में उन यात्रियों के लिए रायपुर-रीवा फ्लाइट एक अच्छा विकल्प रहेगा जो अस्थि विसर्जन और मृतक कर्म के लिए प्रयागराज जाते हैं। रायपुर से रीवा फ्लाइट से रीवा पहुंच जाएंगे। रीवा से टैक्सी लेकर प्रयागराज चले जाएंगे। रीवा से प्रयागराज का सफर दो घंटे का है।

रायपुर रीवा विमान सेवा के उद्घाटन के अवसर पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ रीवा से रायपुर आएंगे। विंध्य समाज के पदाधिकारी व समाज इस अवसर पर वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम का अभिनंदन करेंगे।

बता दें, विंध्य क्षेत्र के लाखों लोग छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में निवासरत हैं। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, रायगढ़ जगदलपुर इलाके में बड़ी संख्या में विंध्य क्षेत्र के लोग रहते हैं। रायपुर से रीवा सीधी विमान सेवा प्रारंभ होने से इन लोगों को तो लाभ मिलेगा साथ ही मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल का महत्व भी बढ़ेगा। रीवा, सतना, मैहर, कटनी, सीधी, पन्ना, खजुराहो, चित्रकूट आने-जाने वाले लोगों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में पर्यटक पन्ना टाईगर रिजर्व, चित्रकूट, खजुराहो, मैहर घुमने फिरने जाते हैं। पर्यटन के नजरिए से भी विमानर सेवा का लाभ पर्यटकों को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button