CG – पानी की भीषण समस्या से जूझ रहा मस्तूरी का रलिया और हरदाडीह सालों से अधूरा पड़ा हैं जल जीवन मिशन के तहत बनने वाला करोड़ों का टंकी ग्रामीणों में आक्रोश क्या कहते हैं जिम्मेदार जानें पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//गर्मी के दिन आते ही लोंगो कों जिस सबसे बड़ी समस्या से गुजरना फेस करना पड़ता है वो है पानी की जिसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें परमानेंट उपाय निकाला है उनकी दूरदर्शी सोंच का ही परिणाम है की जल समस्या भविष्य में और गंभीर हो जाएगी इसलिए जल जीवन मिशन के तहत लगभग पुरे पंचायतों में करोड़ों की लागत से बड़ी बड़ी पानी टंकी का निर्माण कराया गया है और घर घर जल पहुंचाई जा सकें इसके लिए पुरे गांवो में पाइप लाइन बिछाई गई है, किन्तु बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में आज भी कुछ गाँव इस सुविधा से वंचित है इसमें एक पंचायत रलिया है जहाँ पानी टंकी में आज भी लकड़िया लटकती दिखाई दे रही है और पाइप लाइन का भी कुछ कार्य बचा हुआ है और गाँव वाले पानी की समस्या से रोज जूझ रहें हैं, ऐसा ही हाल बगल के गाँव हरदाडीह का है जहाँ पानी टंकी कम्प्लीट हो चूका है पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है किन्तु यहाँ बोर खनन और पानी टंकी में पानी चढ़ाने वाली पाइप का काम अधूरा पड़ा है कई महीने से,बताते चलें की इन गांवो में गर्मी के दिनों में वाटर लेवल निचे जाने के कारण हेंडपम्प से पानी निकलना बंद हो जाता है इसको लेकर दोनों गाँव के सरपंच लगातार पी एच ई विभाग के अधिकारीयों के चक्कर काट रहें है हरदाडीह सरपंच नें तो लिखित शिकायत भी किया है पर सालों बीत जानें के बाद भी यहाँ कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है,गलती किसकी अधिकारीयों की या उन ठेकेदारों की जो काम तो लिए पर अधूरा छोड़ भाग खड़े हुए।
रलिया में निर्माणाधीन पानी टंकी के ठेकेदार अनंत अवस्थी का कहना है की उनका लगभग 80% कार्य पूरा हो चूका है और बचा हुआ कार्य वो 31 मार्च तक पूरा कर के गाँव वालों कों हेंडओवर कर देंगे हालांकि हरदाडीह में ठेकेदार से हमने बात करने का प्रयास किया तो उनका नम्बर अन रिचेबल आया,देखना होगा कब तक इन दोनों गाँव के रहने वालों कों पानी की टंकी से जल आपूर्ति की जाती है और कब उनकी जल की समस्या दूर होती है।
वही हरदाडीह और रलिया के सरपंच जल्द कार्य पूरा नहीं किए जाने पर बिलासपुर कलेक्टर और विभागीय मंत्री से इसकी शिकायत करने की बात कह रहें है।




