छत्तीसगढ़

CG Crime News: बिना अनुमति प्रार्थना सभा पर बवाल! हंगामे के बाद पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थना सभा आयोजित करने से शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसके चलते पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खरौद तिवारी पर रमाशंकर साहू ने कुछ लोगों को एकत्र कर बिना अनुमति प्रार्थना सभा का आयोजन किया। मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने इसका विरोध किया। इसी दौरान वहां उपस्थित कुछ महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और गवाहों की उपस्थिति में आरोपियों को कई बार समझाया गया, लेकिन वे अत्यधिक उत्तेजित होकर चिल्लाने लगे। इससे गांव में भय और अशांति का माहौल निर्मित हो गया। स्थिति की गंभीरता और संभावित अप्रिय घटना को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपियों रमाशंकर साहू (47 वर्ष), येनिवेश साहू (21 वर्ष), किशन यादव (23 वर्ष), मोतीलाल रात्रे (35 वर्ष) और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 170, 126 और 135(3) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button