अन्य ख़बरें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन।



नयाभारत सितेश सिरदार सूरजपुर:– प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत शिवनंदनपुर मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कमलपुर सिलफिली स्थित राधा-कृष्ण गोविंद मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय (14 एवं 15 मार्च 2026) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस भाजपा जिला प्रभारी शिवनाथ यादव, जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय गोयल, पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी, जिला महामंत्री अशोक सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नेहा तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक शिव राजवाड़े तथा ललित कुमार गोयल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस रितेश जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शोभनाथ राजवाड़े सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, वैचारिक आधार, अंत्योदय, सरकार की उपलब्धियां, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, आई-नमो ऐप, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्यपद्धति तथा जिज्ञासा समाधान जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर देवधन राम बिझिया, संदीप अग्रवाल, अनूप सिन्हा, मनी बग्गा, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कृष्ण कुमार गोयल, दीपेंद्र सिंह चौहान, संजीव सोनी, मनम्मत भैया, बाबुल सेन, गौरांग मंडल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भाजपा शिवनंदनपुर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष-महामंत्री — युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।इस अवसर पर भागवत प्रजापति, दिलीप समझदार, संदीप सरकार, भोला सिंह, अंकित दुबे, मालती सिंह, बंटेश्वर सारथी, नेपाल समझदार, संजू सिंह, लोगजीत सिंह, रमाशंकर, पवन बर्मन, अनीता, किरन राजवाड़े, पिंकी, अंजली, तृषा, ओम राजवाड़े, ब्रह्मदेव बिझिया, श्यामू साहू, रुद्र राजवाड़े, प्रशांत, घलम राम, दिनेश, गोपाल, सत्यनारायण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री सीतीकांत स्वाई ने किया, जबकि मीडिया प्रभारी कृष्ण पाल बिझिया ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button