CG – छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पर्यटन नगरीय मल्हार अपनी रोड़ की समस्या से 13 वर्षो से कराह रही कब होगा सुधार कहाँ जिम्मेदार पर्यटक किचड़ में चलने मजबूर पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है,जहाँ माता डिडनेश्वरी मंदिर तक पहुँचने वाली सड़कें जर्जर हालत में हैं। यहाँ साल भर दूर दूर से पर्यटक व श्रद्धालू लगातार पहुंचते हैं यहाँ नवरात्री में भक्तो की भारी भीड़ लगती हैं इसके अलावा पतालेशवर मंदिर में प्रत्तेक वर्ष 15 दिनों का मेला भी लगता हैं जो होली के आसपास समाप्त होता हैं।
इसके अलावा यहाँ मल्हार महोत्सव का भी आयोजन किया जाता हैं यह स्थान मल्हार कई मायनों में ऐतिहासिक माना गया हैं यहाँ कई आदिकाल के मंदिर भी स्थित हैं जो पर्यटन का मुख्य केंद्र हैं छत्तीसगढ़ सरकार नें इसे पर्यटन केंद्र भी बनाया हैं किन्तु यहाँ 13 वर्षों से रोड़ की समस्या चली आ रही है।
समस्या बस स्टैंड से मंदिर तक का डेढ़ किलोमीटर लंबा रास्ता हैं जो गड्ढों से भरा है और संकीर्ण होने व थोड़ी भी बारिश से श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही है। नवरात्रि जैसे अवसरों पर हजारों लोग आते हैं, लेकिन खराब सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।
स्थानीय निवासी इस समस्या से लम्बे समय से जूझ रहें हैं अधिकारियों को इसकी जानकारी है, फिर भी लोक निर्माण विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रशासन की उदासीनता और विभाग के अधिकारीयों पर यहाँ के निवासी ध्यान नहीं देनें का आरोप लगा रहें हैं क्योंकि कई शिकायतें व ज्ञापन सौंपे गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और ना ही इस रोड़ कों ठीक करने का प्रयास किया गया। पर्यटकों को प्राचीन धरोहरों का आनंद लेने में भी बाधा आ रही है। यह मुख्य मार्ग आसपास के गाँवों व जांजगीर जिले को जोड़ता है।




