पानी टंकी बना शो पीस जल जीवन मिशन के तहत नलों में पाली सप्लाई की मांग।


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल से जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत कई गांव में पानी टंकी का निर्माण कर पाइपलाइन बिछाने तथा घरों में नल कनेक्शन करने के बावजूद अब तक नलों से पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है। तो वहीं आज भी कई ऐसे गांव है जहां जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी टंकी का आधा अधूरा निर्माण किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनदेखी और ठेकेदार के लापरवाही के कारण जल जीवन मिशन योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। दरअसल पुरा मामला सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम गुमगरा कला का है। 17 मार्च दिन बुधवार को गांव के देव कुमार साहू ने बताया कि गांव में पानी टंकी का निर्माण कर पाइपलाइन बिछाने तथा घरों में नल कनेक्शन किया गया है एक वर्ष पूर्ण होने के बावजूद टंकी से पानी की सप्लाई नहीं चालू की गई है गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत और बढ़ने की आशंका है। दूसरे के घरों में बोर से पानी लेने जाने ग्रामीण मजबूर हैं।जिसे लेकर कई बार ठेकेदार संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को को मामले को लेकर शिकायत की गई थी। परंतु शिकायत कोई ठोस समाधान नहीं निकला। पानी टंकी से दलों में पानी की सप्लाई शुरू नहीं होने और पानी की किल्लत को देखते हुए गांव के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की सप्लाई करने की मांग की गई है जिससे गांव के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके।
