CG – जोंधरा परसोड़ी में आज कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा होगा आरंभ जानें आयोजन से जुड़ी सारी बातें पढ़े पूरी ख़बर
जोंधरा//मस्तूरी के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत परसोड़ी में गुरुवार 19 मार्च से श्रीमद् देवी भागवत कथा आरम्भ होनें जा रहा है जो पुरे ग्राम वासियों की सहयोग से कराया जा रहा है जहाँ आचार्य प्रभाकर दुबे चैतमा वाले की मधुर वाणी से क्षेत्रवासी श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करेंगे।
आपको बताते चले की यह आयोजन 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च तक चलेगा जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है यह आयोजन ग्राम पंचायत परसोड़ी के गुड़ी चौक में होने जा रहा है सरपंच पति संजय पैकरा बताते है की श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण की तैयारी पिछले 1 महीने से चल रही है और इसकी तैयारी लगभग पूरी कर भी ली गई है।
आगे संजय पैकरा बताते हैं कि गांव में प्रत्येक वर्ष श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की आयोजन अलग अलग जगहों पर होती आ रही है जो परंपरा बुजुर्गों ने आरंभ किया था वह आज हम सब आगे बढ़ा रहे हैं।
ऐसे आयोजन से सनातन धर्म को मानने वाले लोगों में उत्साह कें साथ ज्ञान की भी प्राप्ति होती है और यह हिन्दू धर्म कों मानने वालों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होती यहां आयोजन तक भंडारे की भी ब्यवस्था की जाती है जहाँ गाँव के लोंग प्रसाद रूपी भोजन भी लेते है।




