छत्तीसगढ़
CG IAS ब्रेकिंग : जनसम्पर्क आयुक्त IAS डॉ रवि मित्तल पीएम मोदी की टीम में हुए शामिल, PMO दिल्ली में 4 साल के लिए बने डिप्टी सेक्रेटरी…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अहम जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार में जनसम्पर्क आयुक्त के तौर पर पदस्थ रहें IAS डॉ रवि मित्तल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में शामिल हो गये है। केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुला लिया है। वे PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) में उप-सचिव बनाये गए है। यह प्रतिनियुक्ति 4 सालों की होगी। इस संबंध में केंद्रीय कामर्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की तरफ स आदेश जारी कर दिया गया है।




