अन्य ख़बरें
धान लोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा बाल बाल बचा चालक।


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवरा मुख्य मार्ग स्टाफ डैम मोड के पास गुरुवार की शाम धान लोड ट्रक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वही ट्रक चालक घटना के बाद बाल बाल बच गया।धान की बोरियां सड़क किनारे बिखर गई बताया जा रहा है कि दरिमा की ओर से धान लोड कर ट्रक लखनपुर की तरफ आ रहा था जैसे ही ट्रक स्टाफ डैम मोड के पास पहुंचा ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।ट्रक में लोड धान की बोरिया बिखर गई।श्रमिकों के माध्यम से धान बोरियो को इकट्ठा कराकर और अन्य वाहन धान को लोड कराया जाएगा। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।