अन्य ख़बरें
लखनपुर जूनाडीह एनएच 130 में अज्ञात पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत।

((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित जूनाडीह में तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन बाइक सवार को जोरदार ठोकर दी और युवक के ऊपर गाड़ी चलाते हुए पिकअप चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया सर सर मैं गंभीर चोट लगने के कारण बाइक सवारी युवक की मौके पर मौत हो गई।जानकारी अनुसार 20 मार्च दिन शुक्रवार की रात लगभग 7 बजे बादल तिग्गा पिता विजय नारायण तिग्गा उम्र लगभग 24 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल सीजी 15e 89 703 लखनपुर की ओर से कुंवरपुर अपने घर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में जूनाडीह टॉकीज के सामने बिलासपुर की ओर से आ रही है,अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदते हुए फरार हो गई जिससे युवक के सिर फट जाने से मौके पर ही मौत हो गई आकर्षित ग्रामीणों ने थोड़ा देर के लिए नेशनल हाईवे जाम कर दिया सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में भिजवाया गया और ग्रामीणों को समझाइस देते हुए चक्का जाम समाप्त कराया गया। दुर्घटना कारीत पिकअप वाहन की तलाश में पुलिस जुटी है।
