छत्तीसगढ़

CG – शादी का झांसा देकर युवती से मिटाई हवस, मन नहीं भरा तो युवक ने कर दिया ये घटिया काम, आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़। जिले में शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रायगढ़ में महिला थाना में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ संबंध बनाए।पीड़िता के मुताबिक, मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुराचार किया।

जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 20 मार्च 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की, पीड़िता का बयान लिया गया और मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आरोपी को उसके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button