अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा के आतिथ्य में कवर्धा में हुई संपन्न, सरगुजा संभाग के पत्रकार हुए शामिल।



((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आज 22 मार्च दिन रविवार दोपहर 5.30 बजे को डिप्टी सीएम विजय शर्मा के आतिथ्य संपन्न हुआ, जिसमें सरगुजा संभाग के संघ के पत्रकार सहित प्रदेश भर के श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पत्रकार पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का विगत दिनों पूर्व चुनाव संपन्न हुआ था जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अविनाश ठाकुर और महासचिव अविनाश अग्रवाल निर्वाचित हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा के हाथों निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव को प्रदान कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं इस दौरान सरगुजा संभाग अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता संभागीय महासचिव खगेंद्र यादव प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश जायसवाल सरगुजा जिला अध्यक्ष प्रसाद गुप्ता इमरान अंसारी प्रफुल्ल यादव दीनानाथ यादव आमोद तिवारी, जानिसार अख्तर ओम नारायण सीतेश सिरदार, सूरज जयसवाल, सतीश श्रीवास्त विजेंद्र प्रजापति, सहित अन्य पत्रकार साथियों शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button